झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के शक में ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणओं से घायल युवक को छुरा कर अस्पताल ले गई. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना कुरकुटिया गांव की है. युवक टूटे हेम्ब्रम कुरकुटिया का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि गोईलकेरा की एक युवती 10 सितंबर को मवेशी चरनेबाईहातु जंगल गई थी देर शाम तक नहीं लौटी. जिसके बाद परिजन ने खोजबीन शुरू कर दी.11 सितंबर को युवती की लाश गांव से तीन किमी दूर जंगल में अर्द्धनग्न अवस्था में मिली. ग्रामीणों ने युवती की रेप कर हत्या की आशंका जताई और थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही थी इसी बीच गांव वालों को कुरकुटिया के टूटे हेमब्रम पर शक हुआ. ग्रामीणों ने गांव के पास ही युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
