पर्यटन , कला संस्कृति, खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन

रांची: खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा 22 से 24 अगस्त 2025 तक गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेल गांव होटवार रांची में आयोजित अंडर 23 सीनियर पुरुष फ्री स्टाईल,ग्रीको रोमन स्टाईल एवम महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन दिनांक 22 अगस्त 2025 को मुख्य अतिथि पर्यटन , कला संस्कृति, खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार करेंगे।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों पहलवान सामिल होंगे। मंत्री सुदिव्य से मिलकर झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीस कुमार, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और हॉकी झारखंड उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण दिया
