सिपाही नियुक्ति परीक्षा की दौड़ में शामिल हुए युवाओं की मौत के बाद उनके परिजनों से असम सीएम हेमंता विस्वा सरमा ने सोमवार देर रात मुलाकात की. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम के कई विधायकों के संपर्क में रहने का दावा किया है.
बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी
हेमंता ने कहा कि कांग्रेस के12-14 विधायक और जेएमएम के 2-3 विधायक उनके संपर्क में है. लेकिन वो सभी को भाजपा में शामिल नहीं कर सकते वरना पार्टी उनसे नाराज हो जाएगी. उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है उन्हें नाराज नहीं कर सकते है. वहीं कांग्रेस नेता बंधु तिर्की से जुड़े सवालों पर असम सीएम ने कहा उनसे मुलाकात नहीं हुई है. हालांकि उनकी बेटी मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात हुई है.
झारखंड में बीजेपी की कई मांगे
विपक्ष मुझे फांसी पर लटकाना चाहता है झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के इस बयान पर हेमंता ने कहा कि वह दिर्घायु हों. देश को उनकी जरूरत है हमारी कुछ मांगे है जिसे वो पूरी कर दें. हम चाहते हैं कि वह झारखंड में घुसपैठियों पर अंकुश लगाए और उन्हें आदिवासियों की जमीन हड़पने नहीं दे और लव जिहाद पर रोक लगाए. इसके साथ ही सिपाही दौड़ में जिनकी मृत्यू हुई है उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी और साथ में 50 लाख रुपया दे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
