पाइप लाइन से हुए सड़क पर गड्ढों को अविलंब रिस्टोर किया जाये: सचिव

झारखंड रांची
Share Now


प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों में बिजली- पानी मुहैया करायें


चालू पेयजलापूर्ति योजनाओं को यथाशीध्र शुरू कराने की कोशिश करें


पाइप लाइन से हुए सड़क पर गड्ढों को अविलंब रिस्टोर किया जाये: सचिव


सचिव ने बैठक कर जुडको से संबद्ध एक एक योजनाओं की गहन समीक्षा की


रांची: नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने निर्देश दिया है कि पाइपलाइन बिछाये जाने से सड़कों पर उभरे गड्ढों को अविलंब सुधारने के लिए रेस्टोरेशन का काम किया  जाये। जहां तक रेस्टोरेशन हो जाये उसके बाद ही आगे पाइपलाइन बिछायी जाये। उन्होंने यह निर्देश मंगलवार को जुडको के सभागार में हुई मैराथन बैठक के दौरान दिया।


पाइपलाइन बिछाये जाने के संबंध में जुडको के अधिकारियों द्वारा बताया गया  कि एनएचआई, पथ निर्माण एवं वन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने में विलंब होने के कारण योजनाओं के धरातल पर उतारने में देरी हो रही है। हिन्दपीड़ी में जलमीनार बनाने में स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इसके लिए सचिव ने जिला प्रशासन से बात कर समाधान निकालने का निर्देश दिया। सचिव ने कहा कि पाइपलाइन और रेस्टोरेशन का काम रात्रि मे कराया जाये। उन्होंने राज्य में चल रही सभी जलापूर्ति योजनाओं का जायजा लिया और जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति शुरू कराने का निर्देश दिया।

सचिव ने निर्देश दिया कि रांची पेयजलापूर्ति योजना सहित अन्य निकायों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से शीघ्र हैंडओवर लिया जाये। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम  किया जाये। सभी संवेदकों से वीडियो कांफ्रेसिंग कर योजनाओं में हो रही देरी का कारण जाना जाये। उन्होंने कांटाटोली फ्लाईओवर के काम में तेजी लाते हुये नीचे पार्किंग की भी संभावना तलाशने का निर्देश दिया।  रांची ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण कार्य की समीक्षा की। बताया गया कि मई तक फेज -1 का काम पूरा हो जायेगा। नगर निकायों के बन रहे भवनों एवं टाउन हाल के निर्माण की प्रगति से भी अवगत हुये।


राज्य में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) के घरों में लाभुकों को शिफ्टिंग कराने पर विशेष बल देते हुये कहा कि सभी आवासों में बिजली पानी जल्द से जल्द उपलब्ध करायें तभी लाभुक आवासों में गृह प्रवेश करेंगे। बैठक में सचिव चंद्रशेखर के अलावा नगर विकास विभाग के अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, जुडको के परियोजना निदेशक (तकनीकी) गोपालजी, परियोजना निदेशक ( प्रशासन ) अरविंद कुमार मिश्र एवं परियोजना निदेशक (वित्त) उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *