झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोकहित अधिकार पार्टी

लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन लाल गुप्ता ने राजधानी राँची के प्रेस क्लब में वार्ता कर 2024 के लिए झारखंड में 14 में से 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के साथ अपनी पहली सूची जारी की.
श्री रौशन ने सूची जारी करते हुए मीडिया को बताया कि हमारी पार्टी लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन लाल गुप्ता ने चौदह लोस सीटो में से 9 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की.
बाक़ी पाँच लोकसभा सीट दुमका , गिरिडीह , धनबाद , कोडरमा और पूर्वी सिंहभूम के लिए भी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणाएं की जाएगी
इन्हें मिला मौक़ा
राँची लोकसभा – श्री हरिनाथ साहू
पलामु लोकसभा – श्री सनन राम भूईयां
हजारीबाग लोकसभा – श्री कुंज बिहारी साव
राजमहल लोकसभा – श्री इंद्रदेव मंडल
पश्चिमी सिंहभूम – श्रीमती सुभद्रा सिंकु
चतरा लोकसभा – श्री संजय स्नेही
(लोहरदगा लोकसभा – श्री रामचंद्र भगत
गोड्डा लोकसभा – श्री टीपलाल साह
खूँटी लोकसभा – श्री कांशीनाथ सांगा