झारखंड में पत्नी से लड़ाई झगड़े से परेशान पति ने पत्नी की हत्या कर दी और पूरी रात उसके साथ सोया रहा.अगले दिन एंबुलेंस से डेडबॉडी बिलासपुर ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी युवको को गिरफ्तार कर रामगढ़ पुलिस को दे दिया. घटना 23 नवंबर की है. दंपति की एक 10 माह की बेटी भी है. आरोपी निषाद बिलासपुर के आमगांव का रहने वाला है. वह पत्नी और बच्ची के साथ रामगढ़ के केदला का रहने वाला है.
बताया जा रहा है कि तीन साल पहले प्रदीप की शादी तीन साल पहले किरण से हुई थी. शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़े शुरू हो गया. प्रदीप को उसकी पत्नी बात-बात पर बेवकूफ कहती थी जो उसे बहुत बुरा लगता था. 23 नवंबर को दोनों में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी. जिससे युवक काफी गुस्से में था देर रात जब पत्नी सो गई तो दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. जिसके बाद पूरी रात वह पत्नी के पास सोया रहा. अगली सुबह पत्नी को बीमार बताकर एंबुलेंस की व्यवस्था की और अपने पैतृक आवास बिलासपुर ले गया और अपने ससुराल वालों को घर आने की सूचना दी. आरोपी के ससुर को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जीरो एफआईआर दर्ज कर पुलिस प्रदीप के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां से पोस्टमार्टम में गला घोंटने से मौत की बात की पुष्टि हुई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बोकारो पुलिस के हवाले कर दिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
