रांची: टाटा स्टील ने झारखंड में वर्ष 2028 तक लगभग ₹10,000 करोड़ के निवेश की योजना बनाई है। इस निवेश से राज्य में करीब 2,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। कंपनी का फोकस हरित इस्पात (Green Steel), क्षमता विस्तार और आधुनिक तकनीक के जरिए औद्योगिक विकास को गति देना है।
प्रस्तावित निवेश के तहत तीन प्रमुख परियोजनाएं है। इनमें
Hisarna & EASyMelt Technology परियोजना में ₹7,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। यह परियोजना सतत (Sustainability) और कम-कार्बन इस्पात उत्पादन तकनीक पर आधारित होगी। इससे लगभग 600 रोजगार सृजित होंगे और इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
Tinplate Division Expansion के लिए ₹2,600 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इस विस्तार से करीब 700 रोजगार मिलेंगे और इसके भी 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।
Combi Mill परियोजना में ₹1,500 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। यह नई परियोजना है, जिससे लगभग 600 रोजगार सृजित होंगे। इसका स्थिरीकरण (Stabilizing) 2026 में होने की संभावना है।
यह निवेश झारखंड को देश में ग्रीन स्टील उत्पादन और आधुनिक इस्पात तकनीक का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित होगा।
