जेसीआई एक्सपो उत्सव में रविवार बना ‘फन डे’, एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

झारखंड झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: जेसीआई के बहुप्रतीक्षित व्यापारिक आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ में रविवार को विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। सात दिवसीय यह आयोजन 7 अक्टूबर तक चलेगा। एक्सपो इस वर्ष अपने 29वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। देश-विदेश के विभिन्न शहरों से आए कारोबारियों के करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि मेले में बड़े ब्रांड, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। महिला उद्यमियों के लिए विशेष रूप से ‘पिंक हैंगर’ बनाया गया है। वहीं बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं।


रविवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल, जमशेदपुर रॉयल्स शाखा से टीके अग्रवाल और सीए विवेक अग्रवाल ने एक्सपो का भ्रमण किया। उन्होंने जेसीआई के युवा सदस्यों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। अतिथियों को दुपट्टा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


13 टीमों ने लिया एक्सपो टैंक में हिस्सा


4 अक्टूबर को एक्सपो परिसर में एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। एक्सपो टैंक में 13 टीमों के 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडली में जेसी जय प्रकाश सिंघानिया, व्यवसायी अवध पोद्दार, अभिनव शाह और मोना मेहता शामिल रहे। आयोजन की संयोजिका जेसीरेट खुशी पाटोदिया, जेसीरेट स्वाति चौधरी और जेसीरेट पायल अग्रवाल थीं।
इसके बाद आयोजित डांस प्रतियोगिता में 75 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक के रूप में दीपक सिंह और आकांक्षा सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका जेसीरेट भावना राठौड़, जेसीरेट स्वाति खोवाल, जेसीरेट प्रेमा जालान, जेसीरेट अदिति राठौड़ और जेसीरेट सौम्या अग्रवाल थीं।


नेत्र जांच शिविर में 100 से अधिक लोगों की जांच


जेसीआई की ओर से सेवा प्रकल्प के तहत नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें 100 से अधिक लोगों ने नि:शुल्क नेत्र जांच कराई। पांच अक्टूबर को योग प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो का आयोजन होगा। इसमें रांची के प्रमुख डिजाइनर अपने परिधानों का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग कार्यक्रम होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। एक्सपो में आयोजित कार्यक्रमों के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण और प्रवेश टिकट की बुकिंग की सुविधा भी दी गई है।


‘एक्सपो उत्सव 2026’ के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन हैं। इसके अलावा टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी पावर्ड बाय पार्टनर हैं। होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, एनटीपीसी, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम सहित कई संस्थान विभिन्न श्रेणियों में सहयोगी पार्टनर हैं।


आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी ऋषभ जालान, जेसी अनिमेश निखिल, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल, लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और सचिव जेसीरेट नलिनी जैन सहित संस्था के सदस्य जुटे हुए हैं। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *