मंत्री योगेन्द्र प्रसाद करेंगे एक्सपो उत्सव का उद्घाटन
22 सितंबर तक लगेगा एक्सपो मेला
रांची: जेसीआई रांची का मोरहाबादी मैदान में सात दिवसीय कंज्यूमर फेयर एक्सपो उत्सव 2025 का शुभारंभ 16 सितंबर मंगलवार को होगा। इसका उद्घाटन झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद शाम पांच बजे करेंगे। यह जानकारी सोमवार को जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रत्येक जैन और कोऑर्डिनेटर सिद्धार्थ जयसवाल ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस बार एक्सपो उत्सव में 400 से अधिक स्टॉल होंगे, जिसमें भारत और विदेश जैसे बांग्लादेश, थाईलैंड, अफगानिस्तान से भी स्टॉल धारक शामिल होंगे। सभी प्रमुख राज्यों से स्टॉल धारक अपने-अपने अनूठे उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। इस कंज्यूमर फेयर में स्टॉल धारकों की ओर से ग्राहकों को पांच से लेकर 50 प्रतिशत तक के विशेष छूट दिए जाएंगे, ताकि लोग अपनी पसंद की वस्तुएं और सेवाएं आकर्षक दरों पर खरीद सकें।
एसी जर्मन हैंगर में करें आरामदायक शॉपिंग
उन्होंने बताया कि इस साल, एक्सपो में आरामदायक शॉपिंग अनुभव के लिए अत्याधुनिक एसी जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि आगंतुकों को एक सुरक्षित और स्वस्थ माहौल मिल सके। बच्चों के लिए रोमांचक राइड्स और गेम्स के साथ “फनगोला” एम्यूजमेंट पार्क एक खास आकर्षण होगा।
महिलाओं और लड़कियों के लिए लगा “पिंक हैंगर”
महिलाओं और लड़कियों के लिए विशेष रूप से “पिंक हैंगर” तैयार किया गया है, जहां उनके लिए खासतौर पर डिजाइनर कपड़े, एक्सेसरीज और ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स उपलब्ध होंगी।
फूड ज़ोन में विभिन्न प्रकार के व्यंजन और जायके उपलब्ध होंगे, जहां भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भोजन के स्टॉल्स होंगे।
“स्टार्टअप बाजार” में नए उद्यमियों को अपने प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, जहां स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर दिए गए हैं। साथ ही, “अर्बन ज़ोन” में घर के साज सज्जा व उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर के बेहतरीन विकल्प भी उपलब्ध होंगे। प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सपो उत्सव में सातों दिन तक प्रतिदिन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें डांस कॉम्पटीशन, पेंटिंग, योगा, फैशन शो, डॉग शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, वॉइस ऑफ एक्सपो और फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन जैसे आकर्षक इवेंट शामिल होंगे।
इस वर्ष का एक्सपो उत्सव रांची वासियों के लिए एक शानदार शॉपिंग और मनोरंजन का अनुभव लेकर आ रहा है। इस कंज्यूमर फेयर में लोग अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी करने के साथ-साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी उठा सकेंगे। प्रेस वार्ता में जेसीआई के साकेत अग्रवाल, प्रवक्ता आदित्य जालान, पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

