लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक प्रदेश कार्यालय रांची में सम्पन्न हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रधान महासचिव मो. अजहर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू, प्रदेश महासचिव संजय स्नेही एवं प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साव उपस्थित रहें.
बैठक में विचारोपरान्त विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता को अवगत कराया गया. कोर कमेटी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करी.
(9) राजमहल विधानसभा – श्री नंदलाल साह
(10) चतरा विधानसभा – श्री अशोक कुमार राम
(11) चाईबासा विधानसभा – श्रीमती सुभद्रा सिंकु
(12) बेरमो विधानसभा – श्री मोहन लाल साव
उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि अभी तक कुल 12 उम्मीदवारों की घोषणाएं हो चूकी है. तीसरी सूची जारी करने के लिए कोर कमेटी की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी जबकि 8 उम्मीदवारों की पहली सूची 29 सितम्बर को ही जारी कर दिया गया था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
