जनहित के कार्यों में पंचायत सचिवालय सहायकों की भूमिका महत्वपूर्ण: सुबोधकांत

झारखंड
Share Now

कांके प्रखंड के अरसंडे में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का होली मिलन समारोह आयोजित


रांची: जनहित के कार्यों को गति देने में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों/सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति पंचायत सचिवालय सहायक हमेशा तत्पर रहते हैं। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को कांके प्रखंड अंतर्गत अरसंडे पंचायत भवन में राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय सहायक की लंबित मांगों के प्रति झारखंड सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सकारात्मक पहल की। इसके लिए झारखंड सरकार के मंत्रीगण बधाई के पात्र हैं। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों के लिए मानदेय निर्धारित किया जाना राज्य सरकार का स्वागतयोग्य कदम है। इससे जनहित के कार्यों में तेजी आएगी।


श्री सहाय ने जनहित में महागठबंधन सरकार द्वारा बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने  में पंचायत सचिवालय  स्वयंसेवकों को सक्रियता से जुटे रहने की अपील की।
इस अवसर पर राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया।


गौरतलब है कि मांगें नहीं माने जाने पर विगत वर्ष पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने पर्व-त्यौहार मनाने से परहेज रखा था।


मौके पर राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, जिला अध्यक्ष गौतम कुमार कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष प्रभात भूषण, संजर खान, नीरज यादव, लक्ष्मण उरांव, विनोद, संदीप कुमार, अजय कुमार, अनिता कुमारी, सुनीता देवी, वनिता, राम सागर, लीला, संजय, आसिफ, अनीता सहित काफी संख्या में संघ के सदस्यगण मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *