उगता सूरज संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर

स्वास्थ्य
Share Now

रांची : उगता सूरज संस्था ने गाड़ी गांव स्थित पाहन टोली में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया.

रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. विदित हो कि उगता सूरज संस्था पिछले कई वर्षों से समाज के उत्थान के लिए सामाजिक कार्य करते आ रहा है. संस्था के सदस्यों के द्वारा पौधारोपण एवं मोहल्ला के साफ सफाई इत्यादि कार्यों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम भी लगातार करते आ रही है.

रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो संस्था ने इसको ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल से अनुभवी डॉक्टरों की निगरानी में रक्तदान कराने का काम किया.

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में उगता सूरज के अध्यक्ष रीतलाल महतो,अभिषेक महतो,रामकुमार साहू ,रितेश गोप, दिनेश महतो, रामेश्वर महतो ,रवि कुमार ,ज्योति रावत ,शोभा कुमारी ,राजू नायक एवं सीमा कुमारी इत्यादि पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *