मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राष्ट्रीय जतरा महोत्सव केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 2025 के एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किए. प्रतिनिधि मंडल में महोत्सव के कमिश्नर मुंडा, अनिल उरांव, अमित तिर्की, नीलम बिरुली ने सीएम हेमंत को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 2025 में बतौर मुख्यअतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
ज्ञात हो कि दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का आयोजन रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी में 31 जनवरी और एक फरवरी को आयोजित होना है.
जतरा का आयोजन राष्ट्रीय जतरा महोत्सव समिति प्रत्येक वर्ष आयोजित करता है . जतरा का मुख्य उद्देश्य झारखंड के 33 अनुसूचित जनजाति समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर, वाद्ययंत्र, व्यंजन, गीत, संगीत इत्यादि को भारत के आखिरी पंक्ति के प्रत्येक समुदाय के परिवारों तक पहुंचाना है.

महोत्सव का मुख्य आकर्षण विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनियां और क्षेत्रीय व्यंजन होंगे. यह आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
