जियो ने 4G नेटवर्क में जोड़ा 5 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम
रांची: भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने बिहार और झारखंड में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की तैनाती पूरी कर ली है। इस तकनीकी विस्तार से बिहार के सभी 38 जिलों और झारखंड के 24 जिलों में नेटवर्क क्षमता और ज्यादा बढ़ गई है।
दूरसंचार विभाग की हालिया स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो ने बिहार सर्किल के लिए अतिरिक्त 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल किया था। इसके साथ ही दोनों प्रदेशों में जियो की 4G संचार सेवा और भी ज्यादा मजबूत हो गई है।
बिहार और झारखंड देशभर में सर्वाधिक डेटा खपत वाले राज्यों में शामिल है। पटना और रांची जैसे शहर डेटा उपयोग में बड़े महानगरीय क्षेत्रों से आगे हैं। ऐसे में दिवाली और महापर्व छठ पूजा के मौके पर जियो ने 4G क्षमता का विस्तार किया है। बिहार झारखंड को मिला यह त्योहारी तोहफा प्रदेशवासियों के साथ साथ लाखों प्रवासियों को और भी बेहतर डिजिटल अनुभव देगा। अपनी 4G नेटवर्क क्षमता को बढ़ाकर जियो ने सुनिश्चित किया है कि ग्राहकों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलती रहेगी। अतिरिक्त स्पेक्ट्रम 4G ग्राहकों के अनुभव में और सुधार करेगा। यह तकनीकी विस्तार टॉप डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदान करने की जियो की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।
बर्नस्टीन और ओपनसिग्नल की हालिया रिपोर्टों के अनुसार, रांची और पटना जैसे शहरों में मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों के बराबर 5G नेटवर्क की उपलब्धता है। इसी के साथ रिलायंस जियो 4G नेटवर्क की बेहतरी के लिए भी लगातार काम कर रहा है।
स्पैक्ट्रम और दूसरी आधारभूत संरचना में जियो का निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष श्री मुकेश अंबानी के 2G मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
