डीलर मीट में 25% ग्रोथ टारगेट, बड़े मार्केटिंग प्लान और झारखंड पर खास फोकस
रांची: महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज ने रांची में आयोजित भव्य डीलर मीट में कई बड़े ऐलान कर झारखंड बाजार में अपनी मजबूत रणनीति का संकेत दिया। कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को अपने प्रमुख ब्रांड—सलोनी (सरसों तेल व सोया बड़ी) और स्टेफिट (रिफाइंड तेल) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
कार्यक्रम में राज्य भर से आए सैकड़ों डीलर्स और बिजनेस पार्टनर्स की मौजूदगी रही, जहां कंपनी ने अपने फूड पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सोया चंक्स की लॉन्चिंग भी की। कंपनी का कहना है कि यह कदम वैल्यू-ऐडेड फूड सेगमेंट में उसकी पकड़ को और मजबूत करेगा।
डीलर मीट के दौरान कंपनी ने अपने भविष्य के विस्तार और ब्रांडिंग को लेकर आक्रामक योजना पेश की। इसके तहत टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन और रिटेल विजिबिलिटी पर बड़े स्तर पर निवेश किया जाएगा, ताकि ब्रांड की पहुंच तेजी से बढ़ाई जा सके। प्रबंध निदेशक दिनेश राठौड़ ने कहा कि झारखंड कंपनी के लिए तेजी से उभरता हुआ महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर जैसे लोकप्रिय चेहरे के जुड़ने से ब्रांड को नई पहचान मिलेगी।
वहीं, निदेशक महेश राठौड़ ने बताया कि कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता और प्रोडक्ट रेंज बढ़ा रही है। सोया चंक्स की लॉन्चिंग इसी दिशा में एक अहम कदम है। कैटेगरी हेड आदित्य राठौड़ ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि एक मजबूत ब्रांड बनाना है, जिसके लिए बड़े स्तर पर मार्केटिंग अभियान चलाया जाएगा।

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 25 प्रतिशत ग्रोथ का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में विस्तार, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और ट्रेड पार्टनर्स के साथ बेहतर तालमेल पर फोकस किया जाएगा। नए विज्ञापन अभियान में रणबीर कपूर की मौजूदगी से कंपनी को उम्मीद है कि ब्रांड की पहचान और उपभोक्ताओं का विश्वास दोनों तेजी से बढ़ेंगे।
