Ranchi News: धुआं उड़ाते हुड़दंगियों पर एसएसपी का हंटर: नामकुम में पुलिस का सिंघम रूप, ‘वर्दी’ देखते ही दुम दबाकर भागे अड्डेबाज!

रांची
Share Now

द जन सभा

राजधानी के अपराधियों, नशेड़ियों और लफंगों की अब खैर नहीं है। रांची एसएसपी के एक कड़े निर्देश ने नामकुम इलाके के असामाजिक तत्वों की रातों की नींद उड़ा कर रख दी है। नामकुम थाना क्षेत्र में खुलेआम अड्डेबाजी, नशाखोरी और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अपराधी जान बचाकर भागने लगे।

​थाना प्रभारी रामनारायण सिंह के नेतृत्व में जब पुलिस की भारी टीम अचानक सड़कों और संवेदनशील ठिकानों पर पूरी धमक के साथ उतरी, तो वहां का नजारा पूरी तरह बदल गया। पुलिस की गाड़ियों का सायरन सुनते ही जो हुड़दंगी और लफंगे खुद को इलाके का सूरमा समझ रहे थे, वे पुलिस को सामने देखकर दुम दबाकर तंग गलियों में भागते नजर आए। पुलिस ने कई संदिग्धों को दौड़ाकर दबोचा और बीच सड़क पर ही उनकी जमकर क्लास लगाई।

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने अपराधियों और उनके आकाओं को दोटूक लहजे में सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि सार्वजनिक जगहों को अय्याशी और अड्डेबाजी का केंद्र बनाने वालों को अब सीधे जेल की हवा खानी होगी। यह कोई एक दिन का एक्शन नहीं है, बल्कि नामकुम की सड़कों पर सिर्फ और सिर्फ कानून का राज स्थापित करने के लिए यह महा-अभियान आगे भी इसी आक्रामकता के साथ जारी रहेगा।

​पुलिस के इस सिंघम अवतार और रौद्र रूप को देखकर स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है और चारों तरफ पुलिस की तारीफ हो रही है। खासकर महिलाओं और राहगीरों ने रांची पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कड़े और खौफनाक एक्शन से ही अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। एसएसपी के इस कड़े रुख ने साफ संदेश दे दिया है कि रांची की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का इलाज अब बेहद बेरहमी से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *