Nitin Nabin News: 7 जून को झारखंड आयेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

राजनीति
Share Now

द जन सभा   |  निरंजन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी 6-7 जून को प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के कुच्चू स्थित आवास पर रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिला की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आ रहे हैं, इसलिए संगठनात्मक समन्वय के साथ उनके स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, अपने झारखंड दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वहां से लौटने के क्रम में वे प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जलपान करेंगे और उनसे संवाद करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में तैयारियों की समीक्षा के दौरान प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, सरोज सिंह, अशोक शर्मा, नरेंद्र सिंह, विनय महतो धीरज, मनोज वाजपेयी, जेलेंद्र कुमार, रामकुमार पाहन, नंदजी प्रसाद, रणधीर चौधरी और कमलेश राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *