रांची: आरएमडीए भवन में रांची मोटर डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संसद के सत्र 2019-24 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद की उपलब्धि के लिए संस्था के पूर्व अध्यक्ष सह रांची के सांसद संजय सेठ को आरएमडीए के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित करते हुए उनके प्रयास की प्रशंसा की गई। सांसद संजय सेठ ने संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रांची मोटर डिलर्स एसोसियेशन में बतौर अध्यक्षीय पद का स्मरण करते हुए संगठन ही शक्ति है की बात कहते हुए सदस्यों से आपसी सौहार्द बनाये रखते हुए राज्य और देश के विकास में सहभागी बनने की अपील की।
उक्त जानकारी आरएमडीए के अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी और मानद् महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने देते हुए संस्था के सभी सदस्यों को रंगोत्सव पर्व होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर झारखण्ड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री के अलावा आरएमडीए के कई सदस्य उपस्थित थे।
