जियो के मैथ्यू ओमन को पाथब्रेकर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला
रांची: भारत के दूरसंचार क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी अंबानी को वॉयस एंड डेटा द्वारा प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं वर्ष 2023 के लिए रिलायंस जियो इन्फोकॉम के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओमन को ‘पाथब्रेकर ऑफ द ईयर अवार्ड’ से नवाजा गया। देश में 5जी के तेज रोलआउट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ओमन को यह अवार्ड मिला।
मुकेश अंबानी की लीडरशिप की प्रशंसा करते हुए मैथ्यू ओमन ने कहा, “वॉयस और डेटा द्वारा मुकेश धीरूभाई अंबानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिए जाने से हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उनकी लीडरशिप में कंपनी ने दूरसंचार, खुदरा, मीडिया और खेल क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है। आज की डिजिटल दुनिया में भारत की भूमिका क्रांतिकारी होगी। एक उद्योग और राष्ट्र के रूप में, हमारा योगदान अद्वितीय रहेगा और यह सभी भारतीयों के लिए अधिक न्यायसंगत और टिकाऊ भविष्य की ओर अग्रसर होगा।“
वॉयस और डेटा पुरस्कार समारोह में रिलायंस जियो को नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, बहुभाषी इंटरनेट, कम्युनिकेशन प्लेटफ़ॉर्म, बिजनेस प्रोसेस इनोवेशन, नेटवर्क सर्विसेज और IOT सहित विभिन्न श्रेणियों में छह और पुरस्कार प्राप्त हुए है। मैथ्यू ओमन को पाथब्रेकर ऑफ द ईयर अवार्ड नीरज मित्तल और गोपाल विट्टल के साथ सयुंक्त रूप से मिला है। ओमन ने उद्योग जगत से जुड़े नीरज मित्तल और गोपाल विट्टल को बधाई दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
