एक्सपो उत्सव के मिडनाइट बाजार में लोगों ने की जमकर खरीदारी

कारोबार झारखंड रांची
Share Now


रांची: जेसीआई रांची की ओर से आयोजित एक्सपो उत्सव 2024 के तीसरे दिन मिडनाइट बाजार में लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी का आनंद लिया। बच्चों के लिए तैयार की गई वॉल ऑफ क्रिएशन में बच्चे अपने पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर्स को ड्रॉ और पेंट कर रहे हैं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
डॉग शो में 30 से अधिक नस्लों के कुत्ते प्रदर्शित किए गए, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, विदेशी स्टॉल्स में थाईलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, और तुर्की के उत्पाद खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। तुर्की की मिठाई बकलावा, थाईलैंड के फुटवियर, ईरान के कालीन, और अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स लोगों की खास पसंद बन रहे हैं।


फर्नीचर जोन में विभिन्न प्रकार के अनूठे डिज़ाइनों के फर्नीचर ने लोगों का ध्यान खींचा, जबकि खाद्य क्षेत्र में लोग अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आए।


शनिवार को आयोजित हेल्दी बेबी एंड मॉम शो के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 0-1 वर्ष आयु वर्ग में तनिश अरोड़ा, 1-2 वर्ष में समिक्ष टेकरीवाल, और 2-3 वर्ष में अद्विका अग्रवाल ने विजेता का खिताब जीता।


रविवार के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, और डांस प्रतियोगिता (एक्सपो ढिनाक ढिन ढा) शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में खास उत्साह पैदा कर रही हैं। एक्सपो के आयोजकों ने बताया कि हर दिन कुछ नया देखने और करने को मिलेगा, जिससे रांची वासियों का यह उत्सव और भी खास बन रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *