एक्सपो उत्सव में बारिश के बावजूद जमकर हुई खरीदारी  

कारोबार रांची
Share Now


रांची: मोराबादी मैदान में जेसीआई रांची की ओर से आयोजित एक्सपो उत्सव में रांचीवासियों ने बारिश के बावजूद जमकर खरीदारी की। एक्सपो के 27वें संस्करण ने शहरवासियों का दिल जीत लिया है। जहां बच्चों को फनगोला एम्यूजमेंट पार्क बेहद पसंद आ रहा है, वहीं महिलाओं को बनारसी साड़ी, बॉलीवुड सूट, और होम अप्लायंसेस जैसी वस्तुएं आकर्षित कर रही हैं। पुरुष वर्ग के लिए ऑटोमोबाइल ज़ोन मुख्य आकर्षण बना हुआ है। यहां मर्सिडीज, ऑडी, मारुति, बीएमडब्ल्यू जैसी चार पहिया वाहन और सुजुकी, ट्रायम्फ जैसे दो पहिया वाहनों का भव्य प्रदर्शन किया गया है।
इस बार एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की भी धूम है। थाईलैंड के फुटवियर, ईरान के कालीन, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, बांग्लादेश की साड़ियाँ और कुर्तियाँ भी खरीददारों को खूब पसंद आ रही हैं। साथ ही, तुर्की की प्रसिद्ध मिठाई बकलावा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी  हुई है।हर दिन नई-नई प्रतियोगिताओं और शोज़ का आयोजन किया जा रहा है। आज के फैशन शो में बेहतरीन मॉडलों ने रैंप पर उतरकर नये परिधान और आभूषणों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, डॉग शो में भी कई नयी नस्लों के कुत्तों का प्रदर्शन हुआ, जिसे देखकर लोग रोमांचित हो गए।एक्सपो में हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है, जो इसे शहर का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय कंज्यूमर फेयर बना रहा है।

शनिवार की रात होगी खास

एक्सपो में मिडनाइट बाजार लगेगा एक्सपो उत्सव 2024 में इस शनिवार की रात खास होगी, क्योंकि मिडनाइट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। रात 11 बजे तक एंट्री की अनुमति होगी, जिससे लोग देर रात तक खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।मिडनाइट बाजार के साथ-साथ कई नए और रोमांचक इवेंट्स भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें वॉइस ऑफ एक्सपो और हेल्दी बेबी शो जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *