दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

झारखंड
Share Now

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, झारखंड रांची के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने आगामी दुर्गापूजा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सभी प्रमंडल आयुक्त, जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस बैठक के दौरान कई दिशा निर्देश दिए.

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, झारखंड रांची के मुख्य सचिव एल खियांग्ते की अध्यक्षता में आज सभी प्रमंडल के आयुक्तों, सभी जिलों की उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव महोदय ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा का यह त्योहार आपसी समन्वय एवम एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो, इस संदर्भ में सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति समिति की बैठक थाना स्तर पर सुनिश्चित कर ली जाए. ताकि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने में स्थानीय प्रबुद्ध जनों एवं गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के कंट्रोल रूम को 24 *7 मोड में सक्रिय रखें। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

सीसीटीवी की रखें पर्याप्त व्यवस्था

उन्होंने सभी पूजा पंडालों में पूजा समितियां के माध्यम से सीसीटीवी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने सभी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को सभी पूजा पंडालों एवं रूट लाइन का फिजिकल वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में फायर टेंडर उपयुक्त स्थान पर उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे प्रयोग करने हेतु अग्निशमन विभाग के सहयोग से कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके।

पर्याप्त संख्या में पूजा समिति रखें वॉलिंटियर्स की व्यवस्था

मुख्य सचिव महोदय ने सभी उपायुक्त एवं पुलिस कप्तानों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स तैनात रहे, इसे पूजा समिति के आयोजकों के सहयोग से सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वॉलिंटियर्स उनके कार्य दायित्व के अनुसार कलर कोडिंग का प्रयोग करते हुए टी-शर्ट एवं कैप मुहैया कराए ताकि उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित किया जा सके।

ट्रैफिक व्यवस्था रखें दुरुस्त

ट्रैफिक व्यवस्था के संदर्भ में मुख्य सचिव महोदय ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस कप्तानों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार को सभी श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने हेतु ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त एवं दुरुस्त रखें। कम्युनिकेशन प्लान भी बेहतर बनाएं ताकि किसी भी तरह की आकस्मिकता से निपटा जा सके।

मूर्ति विसर्जन वाले स्थान यथा तालाब एवं नदियों में व्यवस्था रखें दुरुस्त मुख्य सचिव महोदय ने सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन किये जाने के दरमियान अधिक गहराई वाले तालाबों अथवा नदियों में साईनेज लगाकर सावधान करें ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। डीजे बजाना रहेगा प्रतिबंधित। बैठक के द्रव्यमान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रखने का आदेश दिया गया। बैठक में प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *