डॉ. अंबेडकर उच्च विद्यालय के 35वें स्थापना दिवस पर उज्ज्वल दास ने शिक्षा का संकल्प दोहराया

रांची
Share Now

इटखोरी/ चतरा संवाददाता: इटखोरी प्रखंड के शहरजाम असढ़िया स्थित डॉ. अंबेडकर उच्च विद्यालय में 35वां स्थापना वार्षिक उत्सव समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिमरिया विधायक उज्वल कुमार दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


सभा को संबोधित करते हुए उज्वल कुमार दास ने विद्यालय के शैक्षणिक योगदान की सराहना की और कहा कि उनकी प्रतिबद्धता क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को मजबूत बनाने की नींव है और इसके बिना समावेशी विकास संभव नहीं है।


इस अवसर पर उन्होंने कहा “शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समान अवसर, सम्मान और अधिकार पहुँचा सकती है। मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक संसाधन और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।”


उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *