ट्रांसपोर्ट नगर से शहर का होगा विस्तार, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर: हेमंत सोरेन

न्यूज़ रांची
Share Now


सीएम ने  रांची के सुकुरहुटू में  ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 का किया उद्घाटन, फेज -2 की रखी आधारशिला

रांची: राजधानी रांची को एक सुसज्जित और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर मिल रहा है । ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम एवं सुदृढ़ होगा, वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज- 1 का उद्घाटन एवं फेज -2 की आधारशिला रखते हुए अपने संबोधन में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का यह स्थायी ठिकाना होगा, जहां उन्हें कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी।

जरूरत के हिसाब से सुविधाएं बढ़ाई जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा  कि ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले दिनों में जो जरूरत और आवश्यकता होगी , उसी के अनुरूप  सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। आज ट्रांसपोर्ट नगर के फेज वन का उद्घाटन संपन्न हुआ। फिलहाल यहां ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और फेज-2 में भी कई आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध कराया जाना है।

आम नागरिक के साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को भी नहीं होगी कोई परेशानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी। इससे शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी । यातायात व्यवस्था सुगम होगा।शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे, जिससे सड़कों पर आवागमन में आसानी होगी। वहीं, भारी माल वाहक वाहनों के पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग, वाहन चालकों के ठहरने सहित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े कार्य एक ही जगह हो सकेंगे। 

कई अन्य गतिविधियों को  मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर  से इस इलाके में कई अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे शहर का विस्तार होगा। यहां शहरी गतिविधियां भी तेजी से बढ़ेगी।कारोबार में गति आएगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे । कुल मिलाकर ट्रांसपोर्ट नगर से विकास को एक नया आयाम मिलेगा।

इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन, राज्य सभा  सांसद महुआ माजी, प्रधान सचिव सुनील कुमार, निदेशक सूडा अमित कुमार,  उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *