The Jan Sabah: संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, झारखंड में निवर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की जगह लेंगे. संतोष गंगवार बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं. लगातार 6 बार बरेली संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है.
संतोष गंगवार 1999–2004 तक संसदीय मामलों के राज्यमंत्री रहे. 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कपड़ा उद्योग राज्यमंत्री रहे. फिर 2019 से 21 तक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) रहे.
2 माह से भी कम वक्त में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में नए गवर्नर की नियुक्ति के कई मायने निकाले जाएंगे. पिछले 2 गवर्नर का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है. द्रौपदी मुर्मू के बाद रमेश बैस और फिर निवर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का हेमंत सरकार से 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण और सरना धर्म कोड को लेकर खूब टकराव हुआ. चुनाव आयोग से आए कथित लेटर पर भी खुलकर बयानबाजी हुई.
अब देखना ये है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में आखिरी 2 माह में नए गवर्नर संतोष गंगवार के साथ कैसी ट्यूनिंग रहती है?
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
