झारखंड रांची राजनीति
Share Now

महिला कांग्रेस कमिटी अगस्त माह में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक करेगी: गुंजन सिंह


रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि बीते 24 जून 2024 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेग, जननेता राहुल गांधी एवं केसी वेणुगोपाल जी के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 की तैयारी हेतु महिला कांग्रेस कमिटी को एक एक्शन प्लान के तहत कार्य करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। 

गुंजन सिंह ने कहा एक्शन प्लान के तहत प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी सबसे पहले आगामी अगस्त माह में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत करेंगी, जिसमें महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहेंगे। प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षों का तीन दिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि एक्शन प्लान के आगे की कडी में महिला कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर काम करेगी, पार्टी की मैनिफेस्टो जन जन पहुँचाएंगी, महिलाओं की स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैम्प लगाया जायेगा, पेपरलीक मामले और महिला आरक्षण पर सांसद घेराव कार्यक्रम करेंगी। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई, टोलटैक्स, भारतीय रुपया में गिरावट, मुहल्ला पदयात्रा एवं मेरा बूथ मेरी ज़िम्मेवारी पर विशेष रूप से महिला कांग्रेस कार्यक्रम चलायेगा।

गुंजन सिंह ने राज्य में चल रहे गठबंधन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हर आयु वर्ग की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त बनाने के लिए हर माह एक हजार रूपया देने जा रही है। राज्य को नशा मुक्त बनाने की पहल पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी के 15 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी जारी की। इस मौके पर पिंकी सिंह, सुनीता टोप्पो, अनिता सिन्हा, नीतू देवी, मेरी तिर्की, दिव्य मिंज  मौजूद थीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *