अब घर-घर तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं का लाभ, समस्या होने पर ऑन द स्पॉट होगा समाधान

अब घर-घर तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं का लाभ, समस्या होने पर ऑन द स्पॉट होगा समाधान

झारखंड
Share Now

झारखंड में एक बार फिर 30 अगस्त से आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शुरू कर दिया गया है. 30 अगस्त से शुरू हुआ कार्यक्रम 15 सितंबर तक चलेगा. यह कार्यक्रम सभी जिलों के पंचायतों में चलेगा. कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों में तेजी से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ लें सके. 30 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में राज्यभर में 329 कैंप लगाए गए थे. इन कैंप में 91,940 मामले आए. जिनमें से 2523 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. शेष मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में सबसे ज्यादा मामले 49752 अबुआ आवास योजना के लिए आए थे सर्वजन पेंशन योजना के लिए 5781 मामले आए थे. अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिए 1011, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 2173, जाति प्रमाण पत्र के लिए 1305, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 784 व इनकम प्रमाण पत्र के लिए 761 कुल 61567 आवेदन आये हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *