'मेरा संघर्ष आईने की तरह…कोई कुछ भी कहे' भाजपा के होते ही बोले चंपई

‘मेरा संघर्ष आईने की तरह…कोई कुछ भी कहे’ भाजपा के होते ही बोले चंपई

झारखंड
Share Now

सोमवार को झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अमित शाह से मुलाकात के बाद असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि 30 अगस्त को चंपई बीजेपी में शामिल होंगे. बीजेपी में शामिल होने के कयासों पर विराम लगते ही चंपई ने भी अपना पक्ष रखा. दिल्ली में आज मीडिया से बात करते हुए चंपई ने इसकी पुष्टि कर दी है कि वह बीजेपी में शामिल होंगे.

शाह और मोदी पर बढ़ा सोरेन का विश्वास

चंपई ने कहा कि उनके पास तीन विकल्प थे पहला सन्यास लूं, दूसरा नया विकल्प बनाऊं या किसी साथी के साथ आगे बढ़ूं. नया विकल्प बनाने के लिए समय बहुत कम था. इसलिए मैंने तीसरा विकल्प चुना. बहुत मंथन करने के बाद मेरा विश्वास प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर बढ़ गया, जिसके बाद हमने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. भाजपा में मेरे साथ मेरा बेटा बाबूलाल सोरेन भी शामिल होगा. वहीं चंपई के बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि के साथ ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक चंपई को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है.

बाबूलाल मरांडी की नाराजगी पर सोरेन ने साधा चुप्पी

बीजेपी से गुपचुप मीटिंग को लेकर चंपई ने कहा कि कोई कुछ भी कहे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है. झारखंड प्रदेश के लिए मेरा संघर्ष आईने की तरह है. वहीं चंपई की बीजेपी में शामिल होने से बाबूलाल मरांडी नाराज है इसपर चंपई ने कहा कि मैं क्या कर सकता हूं मुझे कुछ नहीं बोलना है इसपर.

30 को भाजपा में शामिल होंगे चंपई

फिलहाल चंपई दिल्ली में है वहां से लौटने के बाद वह जेएमएम और मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे. और 30 अगस्त को रांची में औपचारिक रूप से चंपई को भाजपा में शामिल किया जाएगा. बता दें कि 21 अगस्त को चंपई ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि हम राजनीति से सन्यास नहीं लेने जा रहे हैं हमने जो अध्याय शुरू किया है उसका चैप्टर बदलता रहेगा. नए संगठन को मजबूत करेंगे. रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *