झारखंड में इन दिनो मानसून की बारिश हो रही है.हालांकी 5 और 6 अगस्त को मानसून की रफ्तार में कमी आई थी लेकिन आज यानी 7 अगस्त को फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा.आज मौसम विभाग की ओर से 17 जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड में असर दिखाएगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन 2 दिनों के लिए कमजोर पड़ा था लेकिन फिर आज से साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा.आज राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है, वहीं अन्य जिलों में भी सामान्य बारिश हो सकती है.पिछले 24 घंटे में झारखंड में बारिश की बात की जाये तो राजधानी रांची में 26.2 मिलीमीटर तो वही सबसे अधिक बारिश को कोयलांचल यानी धनबाद में 120.8 मिलीमीटर बारिश हुई.
इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
आज मौसम विभाग ने झारखंड के जिन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उन जिलो में गिरिडीह, धनबाद, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, गढ़वा,चतरा, लातेहार, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,पलामू और सरायकेला खरसावां शामिल है
पढें अपने जिले का संभावित तापमान
झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस र
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
