विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा क्षेत्र में तीन पुलों की स्वीकृति दिलाया

विशेष
Share Now

खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर खिजरी विधान सभा क्षेत्र में तीन पुलों की स्वीकृति मिली है। जिसमें नामकुम प्रखण्ड के सिलवे पंचायत के ग्राम गढ़ा टोली में गुंगा नाला पर पुल का निर्माण (329.9000 लाख रु), रामपुर पंचायत के ग्राम बुदरी में पुल का निर्माण। (308.0800 लाख रु), लाली पंचायत के ग्राम गरुड़पिड़ी से बारेडण्डा के बीच टुंडी नदी पर पुल का निर्माण। (304.76100 लाख रु) इस अवसर पर  राजेश कच्छप ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक गांवों को मुख्य पथों से जोड़ कर आम जनता का सुविधा पहुंचाना।

स्वीकृत पुल ग्रामीणों के वर्षों पुरानी मांग थी। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अपनी चुनावी वादों को पूरा करते हुए तीनों पुल की स्वीकृति दिलाया तथा विभाग मंत्री डॉ इरफान अंसारी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया एवं खिजरी के जनता को बधाई दी।

तीनों पुल की शिलान्यास बहुत जल्दी किया जायेगा। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार विकास की किरण पहुंची है जो खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप ने आज पुरा करके तीनों पुल का स्वीकृति दिलाया

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *