द जन सभा | डेस्क
मिस यूनिवर्स झारखंड- 2026 का खिताब जीतने वाली दीपाली रिया ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने एक साल से अधिक समय तक लगातार मेहनत की। उन्होंने रैंप वॉक, ग्रूमिंग और इंटरव्यू की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि इसी मेहनत और अनुशासन की बदौलत वह यह खिताब जीत सकीं। दीपाली रिया बोकारो की रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दीपाली रिया की सफलता पूरे झारखंड, खासकर बोकारो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यहां के युवा लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दीपाली रिया की उपलब्धि राज्य की अन्य युवतियों और प्रतिभागियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
