Jagannathpur Rath Yatra 2026: रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खींचा रथ, भव्य तोरणद्वार का ऐलान

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड धर्म अध्यात्म
Share Now

द जन सभा | डेस्क

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार को आयोजित रथयात्रा महोत्सव-2026 में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाप्रभु जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर परिसर जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी रथयात्रा में भाग लेकर धार्मिक उत्सव में अपनी आस्था व्यक्त की।

जगन्नाथपुर मंदिर के लिए भव्य तोरणद्वार बनाने की घोषणा

रथयात्रा समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने घोषणा की कि धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर एक भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य मंदिर की पहचान को और मजबूत करना तथा इसे राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष आयोजित होने वाला जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्य सरकार इस आयोजन को भविष्य में और भव्य तथा प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

रथयात्रा महोत्सव में मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और रथयात्रा में भाग लिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *