Mines & Minerals Amendment Bill, 2026: झामुमो का खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करेगा

रांची
Share Now

झामुमो रांची जिला की आवश्यक बैठक सोमवार को कडरू स्थित जामिया बैंक्वेट हॉल में हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को वापस लेने की मांग की गई। पार्टी नेताओं ने विधेयक के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख मुस्ताक आलम ने की, जबकि संचालन केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक मंडली सदस्य अंतु तिर्की ने किया। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी मुख्य रूप से शामिल हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यह विधेयक कुछ पूंजीपतियों के हित में लाई है। उन्होंने कहा कि विधेयक लागू होने से झारखंड के राजस्व पर असर पड़ सकता है, जिससे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधेयक के खिलाफ आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

झामुमो नेताओं ने बैठक में कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और खनिज संसाधनों से मिलने वाला राजस्व राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पार्टी का आरोप है कि नए कानून से राज्य के अधिकार और राजस्व हित प्रभावित होंगे। बैठक में कहा गया कि इसका असर मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। हालांकि, इन दावों पर केंद्र सरकार का पक्ष बैठक में सामने नहीं आया। जिला संयोजक मंडली प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि विधेयक के विरोध में झामुमो चरणबद्ध आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा प्रखंड मुख्यालयों और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन तथा पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से घोषित कार्यक्रमों में भी पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ शामिल होंगे।

बैठक में जिला एवं महानगर कमेटी का गठन जल्द करने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से करने का प्रस्ताव भी रखा गया। साथ ही सभी प्रखंड समितियों को पंचायत स्तर तक विधेयक के विरोध में जनजागरण अभियान चलाने और तय समय पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी। बैठक में केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता, पवन जेडीया, समनूर मंसूरी, जयवंत तिग्गा, धर्मेंद्र सिंह, नयनतारा उरांव, सोनू मुंडा और झब्बूलाल महतो सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महानगर संयोजक मंडली सदस्य रामशरण तिर्की, अफरोज अंसारी, बिरू साहू, फरीद खान, साजिद खान, कुलदीपक कुमार, आरिज खान, विक्रम सिंह, आशुतोष गोस्वामी और आशुतोष वर्मा भी बैठक में शामिल हुए।

प्रखंड स्तर से कांके के अध्यक्ष नवीन तिर्की, ओरमांझी के अध्यक्ष नागेश्वर महतो व सचिव नरेश यादव, नगड़ी के अध्यक्ष सुरेश महतो व सचिव सुनील तिर्की, रातू के अध्यक्ष जितनंदन महतो, मांडर के अध्यक्ष रौशन एमानुएल तिग्गा, सिल्ली की अध्यक्ष राधिका महतो, चान्हो के अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी, खेलारी के अध्यक्ष श्यामजी महतो, बुंडू के अध्यक्ष कोलेश्वर मुंडा, अनगड़ा के अध्यक्ष रिझुवा मुंडा व सचिव अमानुल्लाह अंसारी समेत विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में महावीर विश्वकर्मा, आफताब आलम, कलाम आजाद, कुदुस अंसारी, शांति तिर्की, आदिल इमाम, अंशु लकड़ा, हारून रसीद, जावेद अख्तर अंसारी, सुनीता लिंडा, उत्तम यादव, जुल्फीकार खान, परवेज आलम गुड्डू, लालजी रमण, सज्जाद अंसारी, नवीन चंचल, सुजीत कुजूर, महताब आलम सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *