झारखंड चुनाव में सीट नहीं मिलने से नाराज हुए मांझी

झारखंड चुनाव में सीट नहीं मिलने से नाराज हुए मांझी

राजनीति
Share Now

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है. बीजेपी 68 पर चुनाव लड़ेगी. आजसू को 10, जदयू को दो और लोजपा(रामविलास) को एक सीट दी है. वहीं बिहार में एनडीए के साथ गठबंधन में शामिल हम को झारखंड में सीट नहीं मिली है. इससे हम के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने नाराजगी जाहिर की है. मांझी ने कहा कि वह भी झारखंड चुनाव में तीन सीट के हकदार थे. तीन सीट पर चुनाव जीत सकते थे. लेकिन पार्टी ने उन्हें सीट नहीं दी है लेकिन वह बिहार विधानसभा में इसकी भरपाई करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करेंगे की झारखंड में सीट को लेकर दावा पेश किया या नहीं. अगर दावा पेश नहीं किया तो बहुत दुखद है. लेकिन इसके बाद भई हम एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं और सहयोगी दलों की मदद को भी तैयारी है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *