आदिवासियों की सामाजिक एवं निजी जमीनों की लूट के विरोध में आदिवासी संगठनों का 21 को महाधारना!

आदिवासी
Share Now


आदिवासी जमीन बचाओं अभियान के तहत करमटोली धूमकुड़िया भवन में विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मीडिया को संबोधित करते हुए अगुवा लोगों ने बताया की आदिवासियों की धार्मिक, सामाजिक, सामुदायिक और निजि सभी तरह की,जमीनों की लूट खसौट जबरन,दखल-कब्जा,जमीन,माफिया,बिल्डर बिचौलिया-दलालों के साथ मिलकर राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से दस्तावेजों में हेराफेरी, राज्य भर पुलिस प्रशासन जमीन माफिया गठजोड़ का दबदबा से तंगहाल/परेशान, पीड़ित हजारों लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्री,अधिकारियों को दिये गए आवेदन/शिकायत के बाद भी कारवाई नही होने से आक्रोशित विभिन्न आदिवासी संगठन 21 जूलाई 2024 को राँची के ऐतिहासिक मोराबादी में महाधारना करने का निर्णय किया है.


इस अवसर पर आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मीनारायण मुंडा ने कहा कि आदिवासी जमीन की लूट-खसौट के खेलमें राज्य सरकार जिम्मेदार है,हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्ट-अधिकारियों,जमीन माफिया गिरोहों का संरक्षक बनी हुई है। वहीं पूर्व विधायक देव कुमार धान ने कहा कि राज्य में जमीन माफिया और अंचल अधिकारियों की सांठ-गांठ से आदिवासी जमीन की हेराफेरी,छेड़छाड़ की जा रही है। NIC के द्वारा भी राजस्व रिकार्ड में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
सरना सदान मूलवासी मंच के अध्यक्ष सुरज टोप्पो ने बताया कि 21 जुलाई 2024 की धरना कार्यक्रम के बाद से राज्य भर में आदिवासी जमीन की लूट-खसौट के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा।
कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुंडा ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियों को लूटा जा रहा है। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्ट-अधिकारियों की संरक्षक बनी हुई है।
केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आदिवासी समुदाय को जो उम्मीद थी,आज सब कुछ धराशायी हो गया है।
बल्कु उरांव ने कहा कि आदिवासियों के पास आंदोलन ही एक रास्ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अविलंब आदिवासी जमीन लूटने वाले जमीन माफिया और राजस्व अधिकारियों के उपर कारवाई करे। अन्यथा आने वाले दिनों में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.

संवाददाता सम्मेलन में आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक देवकुमार धान,आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायन मुण्डा,आदिवासी मुलवासी सदान मंच के अध्यक्ष सुरज टोप्पो,कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुण्डा,केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुण्डा एवं मुख्य पहान जगलाल पहान,केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फुलचन्द तिर्की,तथा अभय भूटकुवर,मोहन तिर्की,निर्मल पहान,तानसेन गाड़ी,टिंकल पहान,आदि दर्जनों लोग मौजूद थे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *