लोअपा चिट फंड नॉन बैंकिंग कंपनियों द्वारा ठगी पीड़ित परिवारों के समर्थन में करेगा आंदोलन

लोअपा चिट फंड नॉन बैंकिंग कंपनियों द्वारा ठगी पीड़ित परिवारों के समर्थन में करेगा आंदोलन

झारखंड
Share Now

रांची, लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय दानवीर भामाशाह नगर आइटीबीपी क्षेत्र हथिया पत्थल के समीप हरिनाथ ट्रेडर्स परिसर पर रांची जिला के प्रमुख पदाधिकारी के साथ एक रणनीतिक बैठक रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 30 सितंबर 2024 को आहुत सहारा इंडिया, पल्स इंडिया सहित हजारों चिट फंड नन बैंकिंग कंपनियों द्वारा ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं के समर्थन में एक दिवसीय महा धरना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी हरिनाथ साहू ने महाधरना को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव गांव का दौरा कर सभी पीड़ित परिवारों से संपर्क व पार्टी के नेतृत्व में उनके फंसे हुए पैसा ब्याज सहित दिलाने हेतु किये जा रहे है. आंदोलन की जानकारी और महा धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए अनुरोध करने सहित कई रणनीति के साथ जरूरी सुझाव दिए।

एकदिवसीय धरना पर बैठेगी लोअपा

श्री साहू ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा देश के अंदर पिछले 10 वर्षों के अंदर जितने भी नॉन बैंकिंग कंपनियां संचालित हो रही थी जिसमें करोड़ों निवेदक के रूप में गांव गरीब दिहाड़ी मजदूर, ठेले खोमचे वाले, किसान, महिला संगठन रिक्शा चालकों जैसे मध्यमवर्गीय अत्यंत गरीब परिवार वालों द्वारा किए जा रहे जाम पैसों को ब्याज सहित दिलाने के बजाय साजिश के तहत पूंजीपति कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए बिना पूर्व सूचना के बंद करा दिया गया। जबकि सभी नन बैंकिंग कंपनियां का अपने कारोबार का लगभग 60% सिक्योरिटी राशि केंद्र सरकार सेबी में जमा है सरकार चाहे तो पीड़ित परिवारों को उनका पैसा नन बैंकिंग कंपनियों के माध्यम से या सेबी में रखा उनका सिक्योरिटी राशि से लौटा सकता है। किंतु केंद्र सरकार जानबूझकर गरीबों का उनका गाड़ी कमाई का पैसा लौटाना ही नहीं चाहती। लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला के नेतृत्व में चिट फंड नन बैंकिंग कंपनियों द्वारा लाखों पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु एकदिवसीय महा धरना के माध्यम से देशव्यापी आंदोलन का आगाज करेगी। बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष सह कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, कपिल साहू, शंकर साहू, सुशीला देवी, मीना महतो, निशा यादव, कंचन रानी, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय गौतम, मोहम्मद अब्दुल कलाम अंसारी, धनंजय कुमार साहू, जुल्फान अंसारी, मुकेश उरांव, अनिल नायक, डॉ. दानेश्वर साहू, संजय साहू, संजय लोहरा, मुकेश कुमार, प्रवीण महतो, मुकेश कुमार महतो सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *