LOHARDAGA, JMM NEWS : लोहरदगा में JMM की बैठक, विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को दिए SIR के विशेष गुरुमंत्र

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा  |  लोहरदगा

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन को बूथ स्तर तक धारदार और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को लोहरदगा स्थित नगर भवन में एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में केंद्रीय सदस्यों से लेकर जिला स्तर और बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी बूथ लेवल एजेंटों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक चुनौतियों को देखते हुए रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करना था।

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर दी गई विस्तृत जानकारी

बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पार्टी के माननीय केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने संगठन के सबसे महत्वपूर्ण घटक ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। पांडेय ने ब्लैकबोर्ड और सरल भाषा के जरिए उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एसआईआर (SIR) के क्रियान्वयन के व्यावहारिक तरीके बताए, ताकि हर बूथ पर वोट बैंक को सुरक्षित और मजबूत किया जा सके।

संगठन को अभेद्य किला बनाने का आह्वान

केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ हैं। उन्होंने संगठन को पहले से अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने का आह्वान करते हुए सभी स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बूथ स्तर पर एजेंटों (BLA) की भूमिका सबसे अहम है और हर एक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को मजबूती से रखना होगा।

हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से गूंजा नगर भवन

इस संगठनात्मक बैठक में शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सरिता भगत, अख्तर अंसारी, नवल सिंह, युवान्ति देवी, निरु शांति भगत और राधा तिर्की शामिल हुईं। इसके अलावा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, सचिव अनिल उरांव, तिवारी मुकेश साहू, बुधिया उराव, साकेत सिंह, विनोद यादव और अजय उराव सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं प्रमंडल भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरा नगर भवन परिसर खचाखच भरा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *