द जन सभा | निरंजन भारती
थाना क्षेत्र के हुसीर गांव में शनिवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। खतियानी जमीन पर पटवन करने के दौरान हुए इस खूनी संघर्ष में असलम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका सिर फट गया है। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कांके थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कांके थाना को दिए आवेदन में हुसीर निवासी पीड़ित असलम अंसारी पिता- स्वर्गीय बहादुर अंसारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वे अपनी खतियानी जमीन पर पटवन कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही फारूक अंसारी कुछ असामाजिक तत्वों और गुंडों के साथ वहां धमक आया। आरोपी धारदार हथियारों से लैस थे और आते ही गाली-गलौज करने लगे।
पीड़ित ने आवेदन में आगे लिखा है कि फारूक और उसके साथ आए लोगों ने अचानक उनके और उनके परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में असलम अंसारी का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। वहीं परिवार के अंग को चार लोग जख्मी है । जब उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ, तो उन्होंने आत्मरक्षा के लिए शोर मचाना शुरू किया।
असलम अंसारी के परिवार की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। पीड़ित का कहना है कि अगर समय पर ग्रामीण नहीं जुटते, तो उनकी जान भी जा सकती थी। ग्रामीणों ने ही बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने के बाद कांके थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पीड़ित असलम अंसारी के आवेदन पर कांके थाना कांड संख्या-100/26 (दिनांक 17.05.26) दर्ज की है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत दर्ज की गई है।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस दौरान घटना में शामिल चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गफार अंसारी (52 वर्ष), फारूक अंसारी उर्फ उमर फारूक (62 वर्ष), नूरजाम अंसारी उर्फ हजरत अंसारी (46 वर्ष) और तनवीर अंसारी (20 वर्ष) शामिल हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में आयरन लेडी के तौर पर मशहूर सहायक पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी साक्षी जमुआर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हाथ में हथियार उठाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जमीन विवाद के मामलों को सुलझाने के कानूनी रास्ते हैं, लेकिन जो भी व्यक्ति लाठी-डंडे या धारदार हथियार के बल पर कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, पुलिस उसके खिलाफ इसी तरह त्वरित और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
वहीं,इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई की। और चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
