झामुमो का कोल- फ्लाईऐश ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना तीन जनवरी से सिमरिया चौक में”

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

सिमरिया/ चतरा: चतरा जिले में एक बार फिर जनआंदोलन की आंच तेज होने जा रही है। 3 जनवरी 2026, शनिवार से सिमरिया चौक पर अनिश्चितकालीन धरना एवं पूर्णतः कोल व फ्लाईऐश ट्रांसपोर्टिंग बंदी की घोषणा की गई है।

इस आंदोलन के जरिए क्षेत्र की उपेक्षा, विस्थापन और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर निर्णायक संघर्ष छेड़ने का ऐलान किया गया है। धरना में झामुमो कार्यकर्ता, क्षेत्र के बुद्धिजीवी, छात्र–नौजवान और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आंदोलनकारी संगठनों का कहना है कि अब सिर्फ ज्ञापन नहीं, बल्कि सड़क पर उतरकर जवाब देने का समय है।

झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ने कहा“यह आंदोलन मजबूरी नहीं, हक की लड़ाई है। जब तक स्थानीय जनता के साथ हो रही लूट, विस्थापन और अन्याय बंद नहीं होगा, तब तक कोल और फ्लाईऐश का एक चक्का भी नहीं घूमने दिया जाएगा।  कंपनी को जनता की ताकत का एहसास कराया जाएगा।”

उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ सिमरिया चौक पर पहुंचें।यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे सिमरिया और चतरा की अस्मिता की लड़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *