कांग्रेस विधायक नेहा शिल्पी नेहा तिर्की के द्वारा बिहारियों की तुलना बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों के बयान के लिए माफी मांगे कांग्रेस

झारखंड
Share Now

राहुल गांधी और राजेश ठाकुर बताएं कि क्या उनकी नजर में बिहार से आकर बसे लोग और बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों की हैसियत एक है?- प्रतुल शाह देव

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जिसमें विधायिका ने बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों की तुलना बिहार से आकर बसे लोगों से कर दी है। प्रतुल ने कहा माननीय विधायक को समझना चाहिए कि बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों दूसरे देश से अवैध तरीके से संथाल एवं झारखंड के अन्य क्षेत्र में आकर बसे हैं।जबकि बिहार से आकर यहां लोग अपने देश के कानून के तहत बसे हैं। इन दोनों की तुलना कर उन्होंने ओछी राजनीति का परिचय दिया है। प्रतुल ने कहा कांग्रेस का मुस्लिम वोटो के तुष्टिकरण और वोट बैंक के राजनीति करने का पुराना इतिहास ही रहा है। संथाल में आदिवासियों की आबादी 16% घट गई और मुसलमानों की आबादी 13% बढ़ गई है। इस पर तमाम कांग्रेसी चुप है।लेकिन मुस्लिम घुसपैठ पर प्रश्न होते ही उनके उनकी खीज दिखने रखती है। प्रतुल ने कहा कि लंबे समय से तुष्टिकरण में लिप्त शक्तियों ने इन घुसपैठियों को वोटर आई कार्ड और सरकारी दस्तावेज दिलाने का कार्य किया है।

प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से जानना चाहा कि क्या वह भी बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों और बिहार से आकर बसे लोगों को एक समान मानते हैं? प्रतुल ने कहा कांग्रेस हमेशा से नफरत की राजनीति करती है और विघटनकारी शक्तियों की हाथ में खेलती रही है।प्रतुल ने कहा कि भाजपा शुरू से कहती आ रही है कि इस सरकार में बांग्लादेशी घुसपैठियों को जमाई का दर्जा प्राप्त है। उच्च न्यायालय की फटकार के बावजूद इनका चिन्हित करने का कार्य नहीं बढ़ रहा। यह मुस्लिम घुसपैठिए आदिवासियों के हक पर सीधा अतिक्रमण कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी माटी, रोटी और बेटी को बचाने की लड़ाई लड़ती रहेगी और घुसपैठियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी। भाजपा राज्य में सत्ता में आने के बाद इनको बाहर का रास्ता भी दिखाएगी। लेकिन आज कांग्रेस ने अपनी सच्चाई दिखा दी कि उसकी नजर में बिहार और बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए एक समान है।प्रतुल ने कांग्रेस की विधायिका के इस घटिया बयान पर राहुल गांधी और राजेश ठाकुर से अविलंब माफी मांगने की मांग की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *