रांची : राष्ट्रीय तेली साहू महासंघ (आरटीएसएम) झारखंड प्रदेश की एक संगोष्ठी रांची के अशोक नगर स्थित देशी ढावा में आयोजित की गयी. संगोष्ठी की अध्यक्षता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष राम एवं संचालन महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने की. उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू समेत आरटीएसएम के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष – केदार साव, हरिनाथ साहू , संजय स्नेही, प्रदेश उपाध्यक्ष – संजीव कुमार साहू, प्रदेश महामंत्री राजु रंजन प्रसाद, प्रदेश मंत्री – हरिदेव साव , संत कुमार , कुंज बिहारी साव एवं सभी जिलाध्यक्षगण उपस्थित रहें.

संगोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव के मौके पर जिस भी पार्टी में तेली समाज के लोगों को टिकट दिया जायेगा, आरटीएसएम उनके पक्ष में खुलकर प्रचार कर उन्हें जीत दिलायेगी.शेष सीटों पर स्वजातीय नेतृत्व वाली लोकहित अधिकार पार्टी के पक्ष में काम किया जाएगा. इसके लिए चार-चार अनुभवी लोगों की चौदह टीमें बनाई जाएंगी, जो प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर एलएपी के पक्ष में प्रचार करेंगी. यह भी निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल बनाया जायेगा, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर समाज हित में अपनी भावनाओं से अवगत करायेगा. खूँटी के नरेंद्र साहू, गढ़वा के मनीष गुप्ता , चतरा के मुरारी साव , कोडरमा के किशोर साव , हजारीबाग के नंदलाल साव , पलामु के अशोक प्रसाद साहू , लोहरदगा के आदित्य साहू , गिरिडीह के भागवत साह एवं बोकारो के जोधन नायक सभी जिलाध्यक्षों समेत , संजीव कुमार साहू, तारीक साव , हजारीबाग प्रसाद मोदी, राम बिलास साव, अकलेश्वर साहू इत्यादि सभी ने निर्णय का स्वागत किया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
