झामुमो वार्ड नं. 7 का हुआ गठन, श्याम गाड़ी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

अभी अभी आदिवासी
Share Now

रांची: गाड़ी गांव के मंडा टांड़ में गुरुवार को झामुमो वार्ड नम्बर 7 का सम्मेलन केन्द्रीय सदस्य एवं महानगर संयोजक अन्तु तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में केंद्रीय सदस्य जिला एवं महानगर संयोजक अश्विनी शर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता (हेमू), मनिन्दर सिंह, विश्वजीत गोप, प्रदीप मिर्धा, बीरू साहू, विजय महतो, विलियम रिचर्ड लकड़ा, मंटू लाला, साहिल यादव, गोपाल पाण्डेय, फैयाज साह, शिजय रविदास, संजय ठाकुर, गोगो साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


सम्मेलन में झामुमो वार्ड नम्बर 7 की नई समिति का गठन किया गया, जिसमें श्याम गाड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर रीना देवी, राधा देवी, दिनेश नायक, राजू कच्छप, रोहित ठाकुर और सीता देवी का चयन किया गया। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी अभय रोशन तिग्गा को मिली।


सह सचिव के रूप में रामाधार यादव, सुनीता देवी, पिंटू नायक और दीपक लोहरा चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर विकास कुमार गोप और संगठन सचिव के रूप में अनिल अशोक टोप्पो एवं कमल उरांव को निर्विरोध चुना गया। सम्मेलन के सफल आयोजन के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखा गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *