जेएमएम जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फरीद खान ने रहबर ए पठान टीम को दिया समर्थन

रांची
Share Now


रांची :  पठान तंजीम रांची चुनाव 2024 की टीम रहबर ए पठान ने रंग रंगसाज मस्जिद के पास एक बैठक आयोजित की. इस बैठक में रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान ने कहा कि सदर पद के उम्मीदवार मोहम्मद शोएब खान (राजू), मोहम्मद सोहब खान (राजू ) सह सचिव, मोहम्मद खान कोषाध्यक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार है. मेरी पूरी   अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम पूरी तरह समर्थन करती है.

उन्होंने रांची की जनता से अपील करती है कि वह इन्हें वोट देकर जिताएं. ऐसे लोग जीत कर आएंगे तो आने वाले वक्त में पठान  तंज़ीम मजबूत होगी. यह जो अपनी 11 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया है इन पर  टीम पूरी तरह से खरी होंगी. सोहेब खान ने कहा कि टीम रहबर ए पठान ने अपनी 11 सूत्री  घोषणा पत्र जारी किया. पहले कैबिनेट में प्रधानमंत्री का नाम बदलकर पठान महापंचायत किया जाएगा.  उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य शिक्षा और नशाखोरी मुक्त अभियान रहेगा.

मोहम्मद सुहेब खान सह सचिव के उम्मीदवार ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को तंज़ीम के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा. हर 3 महीने में मेडिकल कैंप का आयोजन पर स्वास्थ्य प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा  लीगल सेल का गठन करेगी. नसीम खान कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने कहा कि मैट्रिक इंटर की तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था. नशाखोरी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा. जल्द ही जमीन तलाश कर स्कूल कॉलेज खोलने की व्यवस्था करने की कोशिश पठान तंज़ीम कि नई टीम करेगी.

  चुनाव 25 अगस्त रविवार सुबह 10 बजे से शाम च बजे तक अंजुमन मुसाफिर खाना मेन रोड रांची में होगा. इस मौके पर रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद  मोहम्मद शोएब खान राजू, मोहम्मद शोएब खान, मोहम्मद नसीम खान,मोहम्मद वसीम खानउर्फ़ बबलू, मतिउर रहमान, पप्पू भाई समेत कई लोग मौजूद थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *