चतरा : झारखंड राज्य के निर्माता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरुजी स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर चतरा, झामुमो नगर कमिटी की ओर से श्रद्धा, सम्मान और सेवा का भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और शोषित-वंचितों के अधिकार व न्याय के लिए दिशोम गुरु का संघर्ष झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका साहस और विचारधारा आज भी झामुमो के हर सिपाही को ऊर्जा प्रदान करती है।
नगर कमेटी के नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन गरीबों, आदिवासियों और पिछड़ों के हक की लड़ाई को समर्पित रहा है। उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए जयंती के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में कंबल वितरण किया गया, ताकि ठंड से राहत मिल सके।
इस कार्यक्रम में चतरा झामुमो नगर अध्यक्ष बिट्टू कुमार, उपाध्यक्ष चुन्नू कुमार, सचिव मोनू सिंदुरिया, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गोल्डन, नगर प्रवक्ता विशाल कुमार, सहसचिव महेंद्र चौधरी, युवा जिला सह सचिव अनिल मुंडा, बुद्धिजीवी सह सचिव पूरण कुमार भारती, युवा नेता मोहम्मद असद, सुमित कुमार, गंगा कुमार, राजू कुमार, राकेश कुमार, चतरा जिला सचिव अमरदीप साहू, जिला उपाध्यक्ष अमरदीप साव, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
