
हेमंत सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज गिरिडीह स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम एवम विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
श्री मरांडी ने अंगवस्त्र एवम पटका देकर बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। केवल चुनाव ही नही बल्कि दिन प्रतिदिन होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही सफल बनाता है ,अभियान को पूरा करता है।
आगे उन्होंने कहा कि नेताओं को तो रोज सम्मानित किया जाता है लेकिन कार्यकर्ता चुपचाप काम में जुटा रहता है। जनता के सवालों से जूझता है,जन प्रतिनिधियों से संबंधित शिकायतों को सुनता है।और सब कुछ सहन कर जनता की सेवा में जुटा रहता है,समस्याओं के समाधान में हर संभव प्रयास करता है। और ऐसे ही कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं।वैचारिक लड़ाई को आगे बढ़ाने के सहयोगी हैं।
श्री मरांडी ने अपने संबोधन में आगे कहा की इंडी एलायंस ने दुष्प्रचार की पराकाष्ठा पार कर दी। क्या क्या नही कहा। संविधान बदलने से लेकर आरक्षण खत्म करने का दुष्प्रचार किया। लोगों को भड़काए लेकिन जनता ने भाजपा एन डी ए को वोट दिया।
झारखंड में एन डी ए को 81लाख से ज्यादा वोट मिले जबकि इंडी एलायंस को 61लाख पर ही सिमट गया। राज्य के 9लोकसभा सीट पर एन डी ए प्रत्याशियों की जीत हुई।52विधानसभा क्षेत्र में एन डी ए की जीत हुई।
राज्य में सत्ताधारी गठबंधन के तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित 7मंत्री अपने अपने क्षेत्र में इंडी एलायंस के प्रत्याशी को जीत नही दिला सके। इससे यह पता चलता है की जनता का इशारा और इरादा स्पष्ट है। जनता ठगबंधन सरकार के लूट,भ्रष्टाचार ,वादा खिलाफी से ऊब चुकी है।
हेमंत सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है। आज विकास के काम ठप्प हैं। विधि व्यवस्था ध्वस्त है। पुलिस प्रशासन केवल उगाही में लगा है।किसी कार्यालय में बिना पैसे का कोई काम नही हो सकता। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

व्यापारियों को जेल से धमकी मिलती है।रंगदारी नही देने पर जान खतरे में है। पिछले साढ़े चार वर्षों में एक भी उद्योग राज्य में नही लगा। शिबू सोरेन परिवार को सत्ता की भूख ऐसी कि बिना कोई आरोप के अपने ही मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने केलिए बाध्य कर दिया। शिबू सोरेन परिवार को राज्य को लूटने के लिए सत्ता चाहिए उन्हें जनता के विकास से कुछ भी लेना देना नही है।
जिस तरह लोकसभा चुनाव में इंडी एलायंस को धूल चटाई है वैसे ही विधानसभा चुनाव में अपने परिश्रम और प्रभाव से झारखंड से भी भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है।
भाजपा ने जैसे राज्य बनाया है वैसे ही राज्य का विकास भाजपा और एन डी ए सरकार ही कर सकती है। भाजपा को राज्य के सवा तीन करोड़ जनता के विकास की चिंता है लेकिन शिबू सोरेन परिवार को अपने परिवार के विकास की चिंता है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम,जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, सहित जिला ,मंडल एवम बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।