ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस कमिटी ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप को बिहार विधानसभा चुनाव का ऑब्जर्वर नियुक्त किया

अभी अभी जन सभा विशेष राजनीति
Share Now


रांची/नामकुम: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस कमिटी ने झारखंड के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर (निरीक्षक) नियुक्त किया है।


ऑब्जर्वर बनाए जाने पर विधायक राजेश कच्छप ने कांग्रेस आलाकमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह जिम्मेदारी मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ। बिहार विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज का एक-एक वोट महागठबंधन के पक्ष में जाए, इसके लिए मैं अपना हरसंभव प्रयास करूंगा।


उन्होंने विशेष रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी, ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, महासचिव (संगठन) के.सी. बेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आभार जताया।


इस दौरान राजेश कच्छप ने कहा कि यह दायित्व केवल संगठनात्मक नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। बिहार के आदिवासी समाज में कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करना और महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।


कांग्रेस के संगठन सूत्रों के अनुसार, बिहार चुनाव में पार्टी विशेष रूप से आदिवासी इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें राजेश कच्छप जैसी सक्रिय और जनप्रिय नेताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *