एयरफाइबर की रफ्तार से जियो की ब्रॉडबैंड ग्रोथ तेज़, IPO से पहले बिज़नेस को मिली मजबूती

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: जियो का होम ब्रॉडबैंड कारोबार एयरफाइबर लॉन्च के बाद तेज़ी से विस्तार कर रहा है। बीएनपी परिबास की रिपोर्ट और TRAI के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने दिसंबर 2025 में करीब 8.7 लाख नए ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े, जो उसके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी एयरटेल के मुकाबले लगभग दोगुना है।

विश्लेषकों का मानना है कि यह तेज़ सब्सक्राइबर ग्रोथ संभावित IPO से पहले जियो के बिज़नेस प्रोफाइल और वैल्यूएशन को मजबूत बना सकती है।
एयरफाइबर और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेवाओं के तेज़ विस्तार से जियो को सबसे ज्यादा फायदा मिला है। पिछले छह महीनों में फिक्स्ड वायरलेस सेगमेंट में कंपनी ने 79% बाजार हिस्सेदारी हासिल की है और प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में चार गुना से अधिक ग्राहक जोड़े हैं। वायरलेस सेगमेंट में पहले से मजबूत मौजूदगी के साथ जियो ने इस श्रेणी में भी अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।

वायर्ड ब्रॉडबैंड (FTTH) में भी जियो देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है, जिसके पास 1.38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। रिपोर्ट के अनुसार एयरफाइबर लॉन्च के बाद होम ब्रॉडबैंड जियो के लिए प्रमुख ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट की बढ़ती मांग के बीच यह सेगमेंट कंपनी के रेवेन्यू और कैश फ्लो को लंबी अवधि में मजबूती दे सकता है।

विश्लेषकों का कहना है कि विशाल ग्राहक आधार, स्केलेबल एयरफाइबर मॉडल और स्थिर कैश फ्लो की संभावनाएं जियो को आगामी IPO से पहले मजबूत स्थिति में खड़ा करती हैं।

AirFiber #FTTH #jio #ipo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *