गुमला में बीती रात अपराधियों ने पत्नी के सामने पति की हत्या कर दी. अपराधियों ने युवक पर कुल्हारी और चाकू से हमला किया. वारदात के वक्त युवक की पत्नी और चाचा भी घर में मौजूद रहे. अपराधियों के डर की वजह से वह कुछ कर नहीं पाए.
अपराधियों ने भागते वक्त किया बम से हमला
वहीं युवक की हत्या कर भागते वक्त आरोपी ने घर के बाहर बम से भी हमला किया. इससे इलाके में दहशत फैल गई. लोग डर से घर में दुबके रहे. अगली सुबह सूरज निकलने के बाद लोग पीड़िता के घर पहुंचे. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मृतक की पहचान विनय उरांव के रूप में हुई है.
सात से आठ की संख्या में आए थे अपराधी
मामले को लेकर कहा जा रहा है देर रात 7-8 संख्या में आए अपराधियों ने विनय का दरवाजा खटखटाया. विनय ने जैसे दरवाजा खोला अपराधियों ने ताबड़तोड़ चाकू से उसपर हमला कर दिया. खून से लथपथ विनय जमीन पर गिर पड़ा. फिर अपराधियों ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला. जिसके बाद घर के बाहर अपराधियों ने बम से हमलाकर भाग निकले.
विनय की रेकी कर रहे थे आरोपी
इस हत्याकांड को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी तीन दिन से विनय की रेकी कर रहे थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
