गुमला में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.जबकि दो लोग की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा बसिया थाना क्षेत्र के बसिया मोड़ के पास की है.
खड़े ट्रक से टकराई थी कार
घटना को लेकर बताया जा रहा है कार सवार सिमडेगा में एक शादी समारोह में शामिल होकर रांची लौट रहे थे. कार की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आए. लोगों ने 108 पर कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद स्थानीय लोगों सभी को रेफरल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतकों की पहचान पवन साहू(45), प्रवीण कुमार(55) और रतन घोष(50) के रूप में की गई है. तीनों रांची के हेसल देवी मंडप रोड के रहने वाले थे. वहीं विश्वजीत घोष व असीम घोष की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
