हेमंत कैबिनेट ने लिया आकार, इन नेताओं का सपना हुआ साकार

हेमंत कैबिनेट ने लिया आकार, इन नेताओं का सपना हुआ साकार

झारखंड
Share Now

झारखंड में हेमंत सोरेन के मंत्रीमंडल का हो गया. राजभवन के अशोक उद्यान में शपथ समारोह का आयोजन हुआ.सबसे पहले प्रो. स्टीफन मरांडी ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली. इसके बाद कांग्रेस के कोटे से चार मंत्रियों जिसमें दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई है. तो झामुमो से पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. जिसमें दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन और सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद व चमरा लिंडा को मौका मिला है. वहीं राजद कोटे से गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली. गुरुवार को सभी ने राज्यपाल के सामने मंत्री पद की शपथ ली.

जेएमएम कोटे से तीन नए चेहरे कैबिनेट में शामिल

जेएमएम के नई कैबिनेट में तीन मंत्रियों को रिपीट किया गया है.चाईबासा से दीपक बिरुआ, घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन और मधुपुर से विधायक हफीजुल हसन अंसारी सरकार में पहले भी मंत्री थे. जबकि तीन नए चेहरे को हेमंत कैबिनेट में जगह मिली है. जिनमें गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू, गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद और बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा को पहली बार मौका मिला है.

कांग्रेस से दो नए चेहरे को मिला मौका

कांग्रेस से भी दो नए चेहरे को मौका दिया गया है जबकि दो चेहरा रिपीट किए गए है. महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पहले भी हेमंत कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं. वहीं छतरपुर विधायक राधाकिशोर और मांडर से विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को पहली बार हेमंत कैबिनेट में जगह मिली है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *